भारत टेक्स 2026 में अभूतपूर्व व्यावसायिक गतिविधियाँ और रिकॉर्ड फुटफॉल

विश्व के अग्रणी वस्त्र सोर्सिंग एवं नवाचार केंद्र के रूप में भारत की वैश्विक पहचान हुई और मजबूत

नई दिल्ली, 17 जुलाई 2026: भारत टेक्स 2026 के पहले तीन दिनों ने भारत मंडपम को वैश्विक वस्त्र एवं परिधान उद्योग के सबसे बड़े संगम में परिवर्तित कर दिया। देश-विदेश से आए उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, खरीदारों, निवेशकों, नीति-निर्माताओं और विशेषज्ञों की भारी भागीदारी ने इस आयोजन को अभूतपूर्व सफलता प्रदान की। प्रदर्शनी परिसर में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, निरंतर व्यावसायिक गतिविधियाँ, व्यापक खरीदार-विक्रेता संवाद तथा ज्ञान-विनिमय ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि भारत आज वैश्विक वस्त्र उद्योग के लिए सबसे विश्वसनीय सोर्सिंग, विनिर्माण, नवाचार और निवेश गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है।

Shri Giriraj Singh, Union Minister of Textiles, Government of India, joins Ms. Neelam Shami Rao, IAS, Secretary, Ministry of Textiles, Shri Naren Kumar Goenka, Chairman, Bharat Tex Trade Federation, Shri Bhadresh M Dodhia, Co- Chairman, Bharat Tex Trade Federation and other industry leaders during a high-level interaction at Bharat Tex 2026.
Shri Giriraj Singh, Union Minister, Ministry of Textiles, Government of India, greets Shri Naren Kumar Goenka, Chairman, Bharat Tex Trade Federation, during a high-level industry interaction at Bharat Tex 2026.

16 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्रफल में आयोजित भारत टेक्स 2026 में 1,647 प्रदर्शकों, लगभग 95,000 व्यावसायिक आगंतुकों, 20,000 से अधिक पुनः आगमन (Repeat Visits), 6,090 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों सहित 11,315 खरीदारों, 3,461 प्रतिनिधियों तथा 138 देशों की भागीदारी ने भारत के वस्त्र उद्योग में वैश्विक विश्वास को नई ऊँचाइयों पर पहुँचा दिया। आयोजन के पहले तीन दिनों में 28,500 से अधिक बी2बी (B2B) व्यावसायिक बैठकें, 100 से अधिक बी2जी (B2G) एवं जी2जी (G2G) संवाद तथा अनेक रणनीतिक निवेश चर्चाएँ आयोजित हुईं, जिससे प्रदर्शनी परिसर पूरे समय उत्साह और व्यावसायिक गतिविधियों से गुलज़ार रहा।  भारत टेक्स 2026 ने भारत के वस्त्र क्षेत्र में लगभग ₹14,300 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को गति प्रदान की। आयोजन के दौरान विभिन्न राज्यों द्वारा 30 से अधिक समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए, जिनमें कर्नाटक (₹2,821 करोड़ एवं 11,020 रोजगार), बिहार (₹1,476 करोड़ एवं 40,500 से अधिक रोजगार), महाराष्ट्र (₹1,095 करोड़) तथा आंध्र प्रदेश (₹4,100 करोड़) प्रमुख रहे। इसके अतिरिक्त RE&UP ने भारत में ₹4,800 करोड़ के निवेश की घोषणा की। आयोजन के दौरान लगभग 2.8 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य की गंभीर व्यावसायिक पूछताछ (Serious Business Enquiries) भी प्राप्त हुई, जो भारत टेक्स की बढ़ती वैश्विक व्यावसायिक प्रासंगिकता को दर्शाती है।

इस वर्ष भारत टेक्स में राज्यों की भागीदारी भी अत्यंत प्रभावशाली रही। बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु ने स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि अनेक अन्य राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों ने अपने विशेष पवेलियनों के माध्यम से भारत की विविध एवं समृद्ध वस्त्र परंपरा तथा औद्योगिक क्षमता का प्रदर्शन किया।  आयोजन की गरिमा को और बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान ने भारत टेक्स 2026 का दौरा किया और अपने-अपने राज्य पवेलियनों का अवलोकन किया। उनके साथ महाराष्ट्र, तमिलनाडु, असम, उत्तर प्रदेश और बिहार के वरिष्ठ मंत्रियों की उपस्थिति ने भारत टेक्स को देश के सबसे महत्वपूर्ण वस्त्र मंच के रूप में और अधिक सशक्त बनाया।

A vibrant flow of visitors, buyers, and industry professionals across the exhibition halls at Bharat Tex 2026, reflecting the event’s strong international participation.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत टेक्स 2026 को व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ। न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका, रूस, कंबोडिया और पुर्तगाल के मंत्रीस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों के साथ-साथ यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों ने आयोजन में भाग लिया। इसके अतिरिक्त संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, यूनाइटेड किंगडम, स्पेन, इटली, दक्षिण कोरिया, संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और जर्मनी सहित अनेक देशों से 30 से अधिक उद्योग एवं व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों की सक्रिय भागीदारी ने भारत टेक्स 2026 को वैश्विक वस्त्र व्यापार, निवेश और सहयोग के सबसे प्रभावशाली मंचों में शामिल कर दिया।

भारत टेक्स 2026 का नॉलेज प्रोग्राम इस आयोजन की प्रमुख विशेषताओं में से एक रहा। पहले तीन दिनों के दौरान आयोजित 100 उच्च-स्तरीय ज्ञान सत्रों में 600 से अधिक नीति-निर्माताओं, वैश्विक विशेषज्ञों, उद्योग जगत के अग्रणियों, सीएक्सओ, शिक्षाविदों एवं विषय विशेषज्ञों ने सहभागिता की। पैनल चर्चाओं, राउंडटेबल बैठकों तथा मास्टरक्लास के माध्यम से वैश्विक व्यापार परिदृश्य, सतत विकास, परिपत्र अर्थव्यवस्था (Circular Economy), तकनीकी नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), उत्तरदायी सोर्सिंग, निवेश के अवसर तथा टेक्निकल टेक्सटाइल्स जैसे समकालीन विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। इन सत्रों ने उद्योग को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में नई सोच और व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए।

इस वर्ष का एक प्रमुख आकर्षण टीबीडी (TBD) पवेलियन में आयोजित संरचना हैकाथॉन (Sanrachna Hackathon)’ रहा, जिसने टेक्निकल टेक्सटाइल्स के क्षेत्र में देश के युवा नवोन्मेषकों की प्रतिभा और रचनात्मकता को वैश्विक मंच प्रदान किया। देशभर से आए विद्यार्थियों और नवप्रवर्तकों ने किसानों के लिए सुरक्षात्मक परिधान, मधुमेह रोगियों के लिए उन्नत घाव-उपचार उत्पाद तथा अत्यधिक ठंडे एवं दुर्गम क्षेत्रों के लिए हल्के एवं ताप-रोधी गद्दों जैसी व्यावहारिक तकनीकी वस्त्र आधारित नवाचारों का प्रदर्शन किया। इस पहल की सराहना भारत सरकार के माननीय केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह तथा वस्त्र एवं विदेश राज्य मंत्री श्री पबित्र मार्गेरिटा ने भी की। यह पहल इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण बनी कि किस प्रकार शिक्षा जगत, उद्योग और सरकार के बीच समन्वय भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप समाजोपयोगी टेक्निकल टेक्सटाइल समाधानों के विकास को गति प्रदान कर सकता है।

समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत भारत के आकांक्षी जिलों (Aspirational Districts) से आए 250 से अधिक उद्यमियों एवं बुनकरों के लिए विशेष एक्सपोज़र विज़िट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, प्रदर्शकों तथा उद्योग विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर मिला। प्रतिभागियों ने वैश्विक गुणवत्ता मानकों, ब्रांडिंग, उत्पाद नवाचार तथा निर्यात आवश्यकताओं को निकट से समझा, जिससे जमीनी स्तर पर उद्यमिता को नई दिशा और वैश्विक दृष्टिकोण प्राप्त हुआ।

भारत टेक्स 2026 ने वैश्विक परिधान उद्योग में भारत की बढ़ती भूमिका को और मजबूत करते हुए इंटरनेशनल अपैरल फेडरेशन (IAF) की बोर्ड बैठक की भी मेजबानी की। इस बैठक में विश्वभर के प्रमुख परिधान उद्योग संगठनों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा वैश्विक व्यापार, सोर्सिंग रुझानों, प्रतिस्पर्धात्मकता, सतत विकास और भविष्य के परिधान उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस महत्वपूर्ण बैठक की मेजबानी ने भारत की वैश्विक वस्त्र एवं परिधान उद्योग में बढ़ती प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ किया।

Buyer and exhibitor meetings at Bharat Tex 2026 are creating opportunities that go beyond the exhibition floor.

आयोजन के दौरान एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन (BTTF) और विश्व के प्रतिष्ठित टेक्सटाइल एवं फैशन सोर्सिंग प्लेटफॉर्म प्रेमिएर विज़न पेरिस (Première Vision Paris) के बीच लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) पर हस्ताक्षर किए गए। इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य भारत और यूरोपीय संघ के बीच वस्त्र एवं परिधान सहयोग को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना है। यह सहयोग बाज़ार तक बेहतर पहुँच, सतत सोर्सिंग, डिज़ाइन एवं ट्रेंड इंटेलिजेंस तथा खरीदार-विक्रेता सहभागिता को बढ़ावा देगा, जिससे भारतीय निर्माताओं, निर्यातकों एवं एमएसएमई के लिए वैश्विक व्यापार के नए अवसर सृजित होंगे।

भारत टेक्स 2026 में भारत की समृद्ध वस्त्र विरासत को वैश्विक प्रीमियम ब्रांड के रूप में स्थापित करने पर भी विशेष चर्चा हुई। प्रख्यात फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा और वैशाली शाडांगुले, उद्योग जगत के अग्रणियों के साथ, इस बात पर सहमत हुए कि भारत के हथकरघा, हस्तशिल्प और पारंपरिक बुनाई की विशिष्ट पहचान, उत्कृष्ट शिल्पकला और सांस्कृतिक विरासत अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धात्मक शक्ति बन सकती है। विशेषज्ञों ने इस बात पर बल दिया कि यदि इन विरासत उत्पादों को प्रभावी ब्रांडिंग, डिज़ाइन नवाचार और वैश्विक विपणन से जोड़ा जाए, तो न केवल भारतीय वस्त्रों की वैश्विक पहचान और सशक्त होगी, बल्कि लाखों कारीगरों एवं बुनकरों के लिए स्थायी आजीविका के नए अवसर भी सृजित होंगे।

प्रदर्शनी क्षेत्र में विभिन्न विषय-आधारित पवेलियनों ने भी उद्योग जगत का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इनमें क्लोदिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI) द्वारा स्थापित ब्रांड्स ऑफ इंडिया’ पवेलियन (हॉल संख्या–4) प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहा। इस पवेलियन ने भारत के 70 से अधिक अग्रणी परिधान ब्रांडों को एक मंच पर लाकर देश के जीवंत, विविधतापूर्ण और निरंतर विकसित हो रहे परिधान उद्योग की व्यापक झलक प्रस्तुत की।

इस वर्ष पहली बार इस पवेलियन में मुंबई और दिल्ली के प्रमुख इंटिमेट एवं इनरवियर ब्रांडों के लिए एक विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसने भारत के सबसे तेज़ी से विकसित हो रहे परिधान क्षेत्रों में से एक की गुणवत्ता, नवाचार और बढ़ती वैश्विक संभावनाओं को रेखांकित किया। Westside, Tommy Hilfiger, Calvin Klein, U.S. Polo Assn., Arrow, Flying Machine, Louis Philippe, Van Heusen, Allen Solly, Peter England, Reebok, American Eagle, Pantaloons, Ralph Lauren, Sabyasachi, Shantnu & Nikhil, Tarun Tahiliani, Jaypore, W for Woman, Bewakoof, Dollar, Bodycare, Duke सहित अनेक प्रतिष्ठित भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों ने इस पवेलियन में भाग लेते हुए देश-विदेश से आए खरीदारों, रिटेलर्स एवं उद्योग प्रतिनिधियों का व्यापक ध्यान आकर्षित किया। इन ब्रांडों ने भारत के परिधान क्षेत्र की डिज़ाइन क्षमता, गुणवत्ता, विविधता और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

सतत विकास (Sustainability) को भारत टेक्स 2026 के केंद्र में रखते हुए CMAI एवं Global Alliance for Textile Sustainability (GATS) के संयुक्त तत्वावधान में हॉल संख्या–14 में इको-स्टिच सस्टेनेबिलिटी एंड सर्कुलैरिटी हब’ (Eco-Stitch Sustainability & Circularity Hub) की स्थापना की गई। “Sustainable, Circular and Competitive Bharat” विषय पर आधारित इस विशेष पवेलियन ने पुनर्चक्रण (Recycling), सतत विनिर्माण, नवाचार और परिपत्र अर्थव्यवस्था (Circular Economy) के क्षेत्र में कार्यरत उद्योगों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, ब्रांडों, निर्माताओं, स्टार्टअप्स तथा विभिन्न संस्थाओं को एक साझा मंच प्रदान किया। इस हब को छह प्रमुख विषयगत क्षेत्रों में विकसित किया गया था जिसमें India Impact Wall, Circularity at Scale, From Waste to Global Wardrobe, Made in Circular Bharat, Material & Innovation Library and Circular Bharat Forum. इन सभी अनुभागों के माध्यम से यह प्रदर्शित किया गया कि किस प्रकार पुनर्चक्रण, नवाचार, वैकल्पिक सामग्री, हरित प्रौद्योगिकी तथा सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से भारतीय वस्त्र उद्योग को अधिक सतत, प्रतिस्पर्धी और वैश्विक स्तर पर उत्तरदायी बनाया जा सकता है।

From product discovery to strategic partnerships, Bharat Tex 2026 provides the platform where buyers and exhibitors connect, collaborate, and create new avenues.

प्रदर्शनी के पहले तीन दिनों के दौरान प्रदर्शनी हॉलों में उमड़ी भारी भीड़, लगातार चल रही व्यावसायिक बैठकों, निवेशकों एवं वैश्विक खरीदारों की सक्रिय भागीदारी, राज्यों के प्रभावशाली पवेलियन, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों की उपस्थिति तथा ज्ञान सत्रों में अभूतपूर्व सहभागिता ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत टेक्स 2026 केवल एक व्यापारिक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि वैश्विक वस्त्र उद्योग के भविष्य की दिशा तय करने वाला एक व्यापक मंच बन चुका है। यह आयोजन नवाचार, निवेश, प्रौद्योगिकी, स्थिरता, वैश्विक सहयोग और व्यापार विस्तार के नए अवसरों का द्वार खोलते हुए भारत को विश्व के सबसे विश्वसनीय टेक्सटाइल सोर्सिंग, विनिर्माण और नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भारत टेक्स 2026 का प्रत्येक दिन यह प्रमाणित कर रहा है कि भारत केवल विश्व की वस्त्र आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाला देश नहीं, बल्कि वैश्विक वस्त्र उद्योग के भविष्य को दिशा देने वाला अग्रणी साझेदार बनने की ओर तेज़ी से अग्रसर है।

पहले तीन दिनों की शानदार सफलता, रिकॉर्ड व्यावसायिक गतिविधियों, राज्यों एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों की व्यापक भागीदारी, ऐतिहासिक साझेदारियों, नवाचारों, ज्ञान-सत्रों तथा सतत विकास पर केंद्रित पहलों के साथ भारत टेक्स 2026 ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि भारत वैश्विक वस्त्र उद्योग के लिए केवल एक विनिर्माण केंद्र नहीं, बल्कि विचार, नवाचार, निवेश और सतत विकास का वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनकर उभर रहा है।

Start Your Bharat-Tex Journey

Choose Your dashboard to Login